बदायूं, अक्टूबर 24 -- Badaun News: क्षेत्र के कई गांव में बुखार पूरी तरह से फैल चुका है। अब तक बुखार को सामान्य माना जा रहा था, लेकिन अब बुखार के मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई है। डेंगू संक्रमित दो केस सामने आने के बाद बुखार के मरीजों में दहशत है। क्षेत्र में दोनों डेंगू संक्रमितों को सीएचसी में भर्ती किया गया है। दातागंज क्षेत्र के गांव भटौली और रौरी में इन दिनों बुखार फैला हुआ है। दोनों गांव में बुखार के तमाम मरीज हैं। हर गांव में बुखार के सौ से ज्यादा मरीज हैं। इन गांवों में बुखार के तमाम मरीज सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Etah News: वायरल फीवर प्रकोप : मेडिकल कॉलेज में चार नए डेंगू मरीज भर्ती इसके चलते मरीज खुद ही निजी चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे हैं।इसी बीच शुक्रवार को...