Badaun News: दातागंज में दंडित कर्मी पर मेहरबानी, मिली पेशकार की कुर्सी
बदायूं, जुलाई 19 -- Badaun News: दातागंज, संवाददाता। वित्तीय एवं न्यायिक अनियमितताओं में दंडित किए गये एक राजस्व कर्मचारी को तहसील में पुनः संवेदनशील न्यायिक पटल का प्रभार सौंप दिया है। जिसको लेकर काफी चर्चा है। बताते हैं कि तत्कालीन रीडर सुखवीर सिंह पर पत्रावलियों में हेराफेरी, पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर के बिना कथित रूप से फर्जी सम्मन जारी करने एवं कर्तव्यों में घोर लापरवाही के आरोप सिद्ध होने के बाद डीएम ने 20 अगस्त 2024 को उनकी एक वार्षिक वेतन वृद्धि स्थायी रूप से रोकने एवं चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का दंडादेश जारी किया था। संबंधित कर्मचारी का मूल पद सहायक वासिल बाकी नवीस है, लेकिन अधिकारियों से साठगांठ के चलते उन्हें पहले एसडीएम (न्यायिक) का पेशकार बनाये रखा गया और अब एसडीएम के आदेश से पुनः न्यायालय एसडीएम (प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.