Badaun News: दातागंज में आधी रात के समय अजनबी आवाजों से दहशत
बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: दातागंज, संवाददाता। नगर के मोहल्ला अरेला में इन दिनों अजीबोगरीब अंधविश्वास की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भय है। अंधविश्वास में डूबे स्थानीय लोगों का दावा है कि मोहल्ले में देर रात 11 से 12 बजे के बीच रहस्यमयी आवाज गूंजती है। उसकी आवाज सभी को सुनाई देती है। हैरत की बात तो यह है कि उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध आकृति दिखने का दावा किया जा रहा है।कस्बे में इस तरह की बात सामने आने के बाद अब लोग रातों को घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। आधुनिक दौर में भूत प्रेत की कहानी सुनाने वाले अब और ज्यादा लोगों को डरा धमका रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ तो है जो रात में सभी को डरा रहा है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.