Badaun News: दहेज में मांगे कार और पांच लाख, छह पर रिपोर्ट
बदायूं, अगस्त 26 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और बच्चे समेत घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला मोहल्ला नंबर आठ बाईपास रोड निवासी सोनम गुप्ता से जुड़ा है।सोनम के अनुसार उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को बगरैन निवासी अवधेश गुप्ता के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि बेटे राधे के जन्म के बाद कार के साथ पांच लाख रुपये नगद लाने का दबाव बनाया गया। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसके जेवरात भी गिरवी रख दिए गए। विवाहिता का आरोप है कि चार नवंबर 2025 को उसे बच्चे समेत घर से बाहर निकाल दिया गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अवधेश गुप्ता, सास गायत्री, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.