Badaun News: दहेज में बुलेट और पांच लाख रुपये की मांग, सात पर रिपोर्ट
बदायूं, अगस्त 21 -- Badaun News: बंडा। अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर प्रताड़ित करने और घर से निकालने का मामला सामने आया है। नवीची गांव निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के हरेली अलीपुर गांव निवासी विशाल कुमार से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि पति ने ज्योति उर्फ रिंकी को दूसरी पत्नी के रूप में घर में रख लिया। विरोध करने पर 15 जून को पति विशाल, ज्योति, ससुर प्रमोद, आनंद, सास प्रभा देवी और देवर अनुज व आलोक ने उसके साथ मारपीट की। 28 जून को उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.