बदायूं, जुलाई 3 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की कथित पिटाई के बाद उसे तेजाब पिलाने का आरोप लगाया गया। गंभीर हालत में पहले सरकारी अस्पताल और फिर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पति समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षति कर जांच के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- कटिहार : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, फंदे से लटका मिला शव; पति सहित पूरा परिवार फरारदहेज उत्पीड़न की घटना हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बघौरा में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव गुलाऊ निवासी मदनपाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में अपनी 22 वर्षीय बेटी किरन क...