Badaun News: दहगवां में हर ओर जलभराव, राहगीर परेशान
बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: दहगवां, संवाददाता। नगर पंचायत दहगवां में मंगलवार दोपहर झमाझम बारिश हुई, जिससे नगर की सभी सड़कें जलमग्न हो गईं। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से नगर पंचायत के तलीझाड़ नाला सफाई के दावों पर सवालिया निशान लग गया। सावन के पहले सोमवार से हो रही तेज बारिश का क्रम मंगलवार भी जारी रहा। मंगलवार को दोपहर 12 बजे के आसपास बारिश फिर से शुरू हो गई। एक घंटे के भीतर ही कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया, जो लंबे समय तक जमा रहा। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।मुख्य बाजार से छोटे-बड़े वाहनों के गुजरने पर दुकानों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान हुआ। वार्ड सात और मेन मार्केट सहित नगर के निचले इलाकों में स्थिति सबसे अधिक खराब रही, जहां पानी का स्तर काफी ऊं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.