बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: सहसवान, संवाददाता। एक दलित महिला ने उसकी ससुर के नाम आवंटित दुकान पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दुकान खाली करने की बात कहने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़िता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है。

शिकायत पत्र सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव परसोना निवासी नीतू पत्नी श्रवण कुमार ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति नट समाज से हैं। नीतू ने बताया कि साल 1987 में समाज कल्याण विभाग ने गांव परसोना में अनुसूचित जाति के पात्र लोगों के लिए दुकानों का निर्माण कराया था। इनमें दुकान संख्या-पांच उनके ससुर शिशुपाल के नाम आवंटित हुई थी। ससुर उक्त दुकान पर काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

अवैध कब्जा महिला का कहना है कि सस...