बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: उझानी। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में स्व. रूपराम सिंह पहलवान की स्मृति में चल रहे तीन दिवसीय दंगल के दूसरे दिन अखाड़े में पहलवानों का दमखम देखने को मिला। नामी पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब दांव-पेंच आजमाए। किसी ने प्रतिद्वंद्वी को चित किया तो किसी की कुश्ती बराबरी पर छूटी। पहलवानों के जोरदार मुकाबलों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। दंगल में राजेंद्र पहलवान और जिला पीटीआई रामदास यादव ने रेफरी की भूमिका निभाई। दिल्ली से आए कोच सत्यनारायण गुरुजी ने आयोजन में विशेष सहयोग किया। दूसरे दिन के मुकाबलों में पहलवानों के दमखम और रोमांच ने दर्शकों को बांधे रखा। यह भी पढ़ें- Mau News: वाराणसी के प्रिंस ने दिल्ली के पहलवान को दी पटखनीदंगल के रोमांचक मुकाबले हरिदास ने ...