बदायूं, अक्टूबर 1 -- Badaun News: बेटे की तोतली बोली का मजाक उड़ाने का विरोध करने पर पिता के सामने ही युवक को पीटकर घायल कर दिया गया। मामले में नाहर खां सराय निवासी घासीराम ने राकेश, दीपक और नन्हू के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल चौक का है। मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी घासीराम पुत्र केदार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने बेटे पूरनलाल के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के राकेश, दीपक और नन्हू पुत्रगण तिलकधारी उनके बेटे की तोतली बोली का मजाक उड़ाने लगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बेटे के साथ मां-बहन को पीटा, केस दर्ज विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए पूरनलाल के साथ मारपीट शुरू कर दी।आर...