बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: उझानी, संवाददाता। सावन मास में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी जोन बरेली रमित शर्मा ने डीआईजी अजय कुमार साहनी के साथ कछला गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। 30 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं और उसके अगले दिन से ही कांवड़यात्रा शुरू हो जाएगी, इसलिए अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मंगलवार को एडीजी जोन बरेली रमित शर्मा व डीआईजी अजय कुमार साहनी कांवड़यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करने यहां पहुंचे। उन्होंने डीएम अवनीश कुमार राय एसएसपी अंकिता शर्मा के साथ कांवड़यात्रा की तैयारियों को देखा। एडीजी और डीआईजी स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ कछला गंगा घाट पहुंचे। कछला घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही एडीजी और डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश...