Badaun News: तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से छात्र की मौत
बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: उघैती, संवाददाता। साइकिल से खेत से घर लौट रहे कक्षा 11 के छात्र की तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला उघैती थाना क्षेत्र के बिसौली-सहसवान रोड स्थित गांव स्वरूपपुर के पास का है। गांव स्वरूपपुर निवासी आरिफ का 17 वर्षीय पुत्र अयाज सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज बरौलिया में कक्षा 11 का छात्र था। रविवार शाम करीब पांच बजे वह साइकिल से खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान बिसौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.