बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: बिनावर,संवाददाता। रुपये की खातिर पिता की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे और उसके साथी को पुलिस तीसरे दिन भी नहीं पकड़ पाई है। पुलिस हत्या आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, ताकि जल्द से जल्द दोनों की गिरफ्तारी की जा सके।

हत्या की घटना दरअसल शुक्रवार 10 जुलाई की शाम बिनावर थाना क्षेत्र के ब्यौर गांव में 70 वर्षीय राधेलाल की उनके बेटे ऐवरन ने गांव के ही साथी राकेश के साथ मिलकर पैसों के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बताया गया कि ऐवरन नशे की हालत में था और उसने पिता राधेलाल पर कुल्हाड़ी से कई वार किए थे, जिसमें एक वार गले पर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा वार...