Badaun News: तिरंगा यात्रा में राष्ट्र की एकता और अखंडता पर जोर
बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ डॉ. शैलेश पाठक के कैंप कार्यालय से हुआ। यहां से तिरंगा यात्रा देशभक्ति संगीत के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंची। कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति के साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया। डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके संघर्ष के कारण ही आज देश स्वतंत्र है। पूर्व चेयरमैन आकाश वर्मा, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इशाक, सभासद पंकज कश्यप, सुरेश माथुर, सुमित वर्मा, राघव मिश्रा, पंजाब सिंह यादव, अरविंद अग्निहोत्री, प्रमोद सक्सेना, प्रेमपाल शर्मा, दीपक गुप्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.