Badaun News: तालाब का गंदा पानी घरों में घुसने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
बदायूं, सितम्बर 22 -- Badaun News: तहसील क्षेत्र के गांव खोंसारा के तालाब में पानी ऊपरी बाउंड्रीवाल तक भरने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। तालाब का गंदा पानी आसपास के घरों और सड़कों पर जमा हो गया है। कई घरों में पानी घुसने से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का जलस्तर बढ़ने के साथ गंदगी भी गांव में फैल रही है। पानी के साथ तालाब से सांप और जहरीले कीड़े निकलकर घरों तक पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई कराने और पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।ग्रामीण विनीता देवी ने बताया कि तालाब पूरी तरह भर गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.