बदायूं, सितम्बर 29 -- Badaun News: सदर तहसील में एसडीएम न्यायिक कोर्ट से फैसले की फाइल लेकर भागने के मामले में एसडीएम सदर ने जांच पूरी करते हुए अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी है। जांच के दौरान एसडीएम न्यायिक के पेशकार को नोटिस जारी किया गया था। पेशकार के बयान दर्ज करने के बाद जांच रिपोर्ट भेजी गई। जांच में पेशकार की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। वजह है कि फैसले की फाइल जैसे जरूरी दस्तावेज दूसरे पक्ष के युवक को दे दिए गए और वह कोर्ट से फाइल लेकर भाग गया। इस पूरे मामले में पेशकार की भूमिका पर शुरू से ही सवाल उठ रहे हैं। सदर तहसील क्षेत्र के गांव हुसैनपुर करौतिया के दो पक्षों का जमीन से जुड़ा मुकदमा एसडीएम न्यायिक की अदालत में चल रहा था। बीती तीन सितंबर को इस मुकदमे का फैसला आया तो फैसले की फाइल पेशकार के पास थी। इसी दौरान अपने पक्ष में फैसला न ...