Badaun News: तहसील परिसर में 8.50 लाख से होगा सड़कों का निर्माण
बदायूं, जुलाई 5 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। पालिका ने विकास कार्यों की कड़ी में शनिवार को तहसील परिसर में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कराया। राज्य वित्त आयोग मद से करीब 8.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़कों का शिलान्यास नगर पालिका परिषद की चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर ने विधिवत पूजन के साथ किया। चेयरमैन ने कहा कि नगर के सभी वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। नगर के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। चेयरमैन पति ओपी सागर ने कहा कि तहसील परिसर में सड़क बनने से अधिवक्ताओं, वादकारियों और अन्य लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: पालिका बोर्ड बैठक में शहर के विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.