बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: उसावां। पुलिस ने सोमवार शाम ग्राम सेवा नगला रोड से रिठिया निवासी बादशाह खां 45 वर्ष पुत्र समसुखां को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ उसावां थाने में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत पहले से नौ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक अखिल तोमर समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...