बदायूं, अगस्त 31 -- Badaun News: कादरचौक। ड्रग इंस्पेक्टर से जुड़ा एक दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मेडिकल संचालक उन पर महीनादारी वसूली का आरोप लगा रहा है। यह व्यक्ति बीते दिनों जोरी नगला में की गयी मेडिकल स्टोर से कार्रवाई से संबंधित है। ड्रग इंस्पेक्टर पर इन दिनों गंभीर आरोपों में घिरे चल रहे हैं। जोरी नगला में छापेमारी के दौरान विभाग के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी द्वारा रुपयों के लेनदेन के वायरल वीडियों में जांच शुरू हो गयी हैं, वहीं रविवार के लिये एक दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कादरचौक क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालकों से महीनादारी वसूली और बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलवाने का आरोप है। वायरल वीडियो में हरिओम नाम का व्यक्ति खुद को श्रद्धा मेडिकल स्टोर का संचालक बता रहा है। वाय...