बदायूं, अक्टूबर 24 -- Badaun News: शहर के रामलीला मंच पर 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। श्री रामलीला महोत्सव समिति की ओर से होने वाले इस आयोजन में देश के ख्यातिलब्ध कवि और कवयित्रियां काव्य पाठ करेंगी। समिति अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि रामलीला मंच पर पूर्व में भी कई विराट कवि सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं। इस बार डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है। सम्मेलन में प्रख्यात गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना, हास्य-व्यंग्य कवि एवं लाफ्टर शो फेम हेमंत पाण्डेय, हास्य और पैरोडी के कवि आदित्य जैन, ओज एवं वीर रस के कवि अभय निर्भीक और शृंगार रस की कवयित्री शशि श्रेया अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगी। बदायूं के डॉ. सोनरूपा विशाल और डॉ. अक्षत अशेष भी काव्य पाठ करें...