बदायूं, अक्टूबर 7 -- Badaun News: बदायूं। सहसवान में बबराला रोड स्थित बिना पंजीयन अस्पताल में डेंगू संक्रमित महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीएचसी सहसवान के प्रभारी डॉ. प्रशांत त्यागी की तहरीर पर अस्पताल संचालिका नीलम देवी और अशोक कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक, महिला को दो दिन पहले सहसवान के बबराला रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, निजी लैब में जांच के दौरान महिला के डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। यह भी पढ़ें- Badaun News: विवादित अस्पताल को कार्रवाई से बचाते रहे पूर्व एसडीएम सहसवान इसके बाद अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इस...