Badaun News: डीजे के कंपटीशन में भिड़े कांवड़ियों के दो गुट
बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: बदायूं, हिंदुस्तान टीम। कछला गंगा घाट से जल लेने जा रहे कांवड़ियों के दो गुट डीजे की आवाज के कंपटीशन को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच कांवड़ियों को चोटें आईं। सूचना पर अलापुर, उसावां और उसहैत थाना पुलिस के साथ सीओ उझानी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांवड़ियों की यात्रा मामला उसहैत थाना क्षेत्र के सोतनदी पुल के पास का है। बुधवार रात करीब 12 बजे ग्राम करीमनगर से कांवड़ियों के दो जत्थे डीजे के साथ कछला गंगा घाट से जल लेने के लिए रवाना हुए थे। दोनों जत्थों में शामिल कांवड़िये सोतनदी पुल के पास पहुंचे, जहां डीजे की आवाज को लेकर दोनों पक्षों में कंपटीशन शुरू हो गया। देखते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.