बदायूं, सितम्बर 28 -- Badaun News: शहर में शुक्रवार को आंधी बारिश के पहले दिन ही डीएम रोड पर यूकेलिप्टिस के पेड़ विद्युत लाइन पर गिरने के बाद कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई। आफीसर्स कॉलोनी के अलावा नेकपुर, पाल नगर, सिविल लाइंस क्षेत्र के भी कुछ हिस्सों में तीन दिन से विद्युत सप्लाई दुरुस्त नहीं हो पाई, इस वजह से उन इलाकों में अंधेरा छाया है। हालांकि तीसरे दिन विद्युत निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि लाइन पर पेड़ गिरने की वजह से एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ था उसकी मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। शुक्रवार को शाम के समय तेज आधीं बारिश की वजह से डीएम रोड पर पीडब्ल्यूडी के सामने यूकेलिप्टिस के पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गए। यह भी पढ़ें- Badaun News: विद्युत निगम को नुकसान, 287 खंभे धराशायी इस वजह से एक ट्रा...