बदायूं, नवम्बर 15 -- Badaun News: डीआईजी बरेली परिक्षेत्र मुनिराज जी शनिवार को बदायूं पहुंचे। यहां उन्होंने बिनावर थाना क्षेत्र के कान्हा नगला गांव में हुए नानी-नाती के दोहरे हत्याकांड के घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस अधिकारियों से अब तक की जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। हत्याकांड के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी पुलिस लाइन पहुंचे और सभागार में एसएसपी अंकिता शर्मा समेत जिले के राजपत्रित अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। बैठक में डीआईजी ने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Badaun News: चार टीमें तलाश रहीं नानी-नाती के कातिलों का सुराग अपराधों की रोकथाम,...