बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: वितरोई रामलीला मेले के समापन के बाद बाइक से मुजरिया आ रहे नगला भिंड निवासी अरविंद पुत्र राजवीर 23 वर्ष को डंपर ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में अरविंद के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल को सीएचसी बिल्सी भेजा, जहां से मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से बरेली के निजी अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक, अरविंद का उपचार जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपरों से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद डंपरों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...