बदायूं, जुलाई 8 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। भूमि विवाद को लेकर ठियाबंदी उखाड़ने, विरोध करने पर मारपीट पर आमादा होने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव थानपुर का यह मामला है। यहां के रहने वाले नत्थूसिंह पुत्र ख्याली ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही वीरेन्द्र पुत्र बदनसिंह, गिरीश पुत्र वीरेन्द्र, सत्यपाल पुत्र रोशन और सर्वेश पुत्र राजपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नत्थूसिंह का आरोप है कि उनकी भूमि की राजस्व विभाग की प्रक्रिया के तहत ठियाबंदी कराई गई थी, लेकिन आरोपियों ने जबरन ठिये उखाड़ दिए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए ...