बदायूं, अगस्त 20 -- Badaun News: शहर से लेकर देहात तक ठंडी हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने उमस से राहत दिलाई। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट हुई और मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया। शहर में जहां रुक रुककर हल्की बूंदाबांदी हुई वहीं देहात क्षेत्र के कई इलाकों में भारी बारिश से खेतों में पानी भर गया। खेतों में पानी भरने से सब्जी उगाने वाले किसानों को नुकसान हुआ है। इधर, मौसम विभाग ने दो दिन तक तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावनाएं जाहिर की हैं। तीन दिन शहर से लेकर देहात तक तेज गरज और आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई थी। कई घंटों तक हुई तेज बरसात की वजह से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इसके बाद उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी थी। उमस भरी गर्मी की वजह से लोगों का हाल-बेहाल था। बेहाल लोग फिर से बारिश की उम्मीद कर रहे थे। यह भी पढ़ें-...