Badaun News: ट्रॉला चोरी प्रकरण में पुलिस पर जबरन अंगूठा लगवाने का आरोप
बदायूं, जुलाई 27 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी एक व्यक्ति ने ट्रॉला चोरी के मामले में पुलिस पर जबरन अंगूठा लगवाकर शिकायत का निस्तारण दिखाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर दोबारा शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। गांव पितौरा निवासी राजेंद्र ने आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत में कहा है कि उसके ट्रॉला चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस ने उससे जबरन अंगूठा लगवाकर शिकायत का निस्तारण दर्शा दिया, जबकि चोरी हुआ ट्रॉला अब तक बरामद नहीं हुआ और न ही नामजद आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। उसका कहना है कि स्थानीय पुलिस से राहत नहीं मिलने पर उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की, लेकिन वहां से भी उसे न्याय नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Roorki News: सीएम हेल्पलाइन के निर्देश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.