बदायूं, अक्टूबर 10 -- Badaun News: आसफपुर/फैजगंज बेहटा। अलीगढ़-बरेली रेल मार्ग पर आसफपुर और चंदौसी के बीच शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे लकड़ी से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राला ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। टक्कर के बाद चालक और उसका सहयोगी मौके से फरार हो गए। सूचना पर रेलवे पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के गांवों के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। ट्रैक्टर-ट्राला में लदी लकड़ी और ओवरलोडिंग को लेकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...