Badaun News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत
बदायूं, अक्टूबर 15 -- Badaun News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। रेलवे क्रॉसिंग के पास शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए फोटो साझा की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई गई है। काफी प्रयास के बाद भी उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो साझा की है, ताकि परिजनों तक सूचना पहुंच सके।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.