Badaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
बदायूं, अक्टूबर 6 -- Badaun News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार यामीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मुशाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर सिंह हवेली के पास सोमवार दोपहर हादसा हुआ। गांव बसोमा निवासी यामीन पुत्र अहमद अली गांव के ही मुशाहिद पुत्र मकसूद अली के साथ बाइक से बदायूं जा रहे थे। इसी दौरान बदायूं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- उझानी हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल टक्कर लगने से यामीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुशाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.