Badaun News: ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर
बदायूं, सितम्बर 19 -- Badaun News: वजीरगंज। बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर शनिवार को पीसीएफ गोदाम वजीरगंज के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के अगले हिस्से में जा घुसी। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.