बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायू। गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल चोरी करने वाले चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया डीजल, खाली ड्रम और घटना में प्रयुक्त कैंटर वाहन बरामद किया गया है। ​बीती 19 अक्टूबर को गंगा एक्सप्रेसवे पर करनपुर के टोल प्लाजा पर वहां खड़े एक ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 180 लीटर डीजल चोरी कर लिया था। वाहन स्वामी की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। ​पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से चोरों के भागने के रूट को ट्रैक किया। कड़ियों से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपि...