Badaun News: ट्यूबवेल से खेत में पानी देने को लेकर दंपति से मारपीट
बदायूं, अगस्त 23 -- Badaun News: धान की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का पानी देने को लेकर विवाद में दंपती के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि चार लोगों ने पति-पत्नी को लाठी-डंडों और फावड़े से पीटा। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ निवासी ज्ञान देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके खेत में निजी ट्यूबवेल लगा है। घटना से पहले गांव रफीनगर निवासी यशवीर यादव ट्यूबवेल पर आया और अपने धान के खेत की सिंचाई के लिए पानी देने को कहा था। ज्ञान देवी के पति भगवानदास ने अपनी सिंचाई पूरी होने के बाद पानी देने की बात कही। 17 अगस्त की शाम करीब चार बजे ज्ञान देवी और भगवानदास खेत में धान की सिंचाई कर रहे थे। आरोप है कि यशवीर यादव, सोनू यादव, मोनू यादव और जयनारायण वहां पहुंचे और पानी को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने ट्यूबवेल का पानी अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.