Badaun News: टैक्सी के गड्ढे में फंसने पर चालक को घेरकर रुपये सामान निकाला
बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: बिसौली। लक्ष्मीपुर गांव के पास रास्ता भटकने के बाद बरसात से खराब रास्ते में टैक्सी गड्ढे में फंस गई। इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने चालक को घेर लिया। आरोप है कि चालक को कार से बाहर निकालकर भगा दिया और टैक्सी में रखा नगदी समेत जरूरी सामान निकाल लिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सहसवान निवासी अरबाज पुत्र नवाब दिल्ली में टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके मुताबिक 28 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह टैक्सी लेकर अपनी मौसी के घर लक्ष्मीपुर जा रहा था। दवतोरा गांव के पास रास्ता भटकने के बाद उसकी कार खराब रास्ते में गड्ढे में फंस गई। अरबाज कार निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और उसे घेर लिया。
घटना का विवरण अरबाज का आरोप है कि लोगों ने उसे कार से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.