बदायूं, अगस्त 23 -- Badaun News: घर में टूटे बिजली के तार जोड़ते समय अचानक करंट की चपेट में आने से युवक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव निवासी दिनेश 23 पुत्र फतेह सिंह शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर में टूटे बिजली के तार जोड़ रहा था। तार जोड़ने के बाद वह बल्ब और पंखा चलाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज करंट की चपेट में आने से वह जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। परिजन उसे आनन-फानन इलाज के लिए चंदौसी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो...