बदायूं, जुलाई 5 -- Badaun News: घर से टीसी लेने स्कूल को निकली छात्रा की प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को अपने ही मक्के के खेत में फेंक दिया। परिवार के लोगों ने युवक और उसके पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर टांडा का है। यहां की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा शिवानी ने इस वर्ष इंटर की पढ़ाई पूरी की थी। शनिवार को वह कॉलेज से टीसी लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन रास्ते में मोहल्ले के ही जोगेंद्र नामक युवक ने उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- अतरौली में किशोरी ने लगाई फांसी, युवक पर मुकदमा आरोप है कि वह छात्रा को अपने साथ ले गया और मक्के के खेत में दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वार...