बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: बिनावर, संवाददाता। क्षेत्र में झोलाछाप के यहां गुर्दे में पथरी का दर्द होने पर महिला मरीज को इंजेक्शन लगा दिया गया। इंजेक्शन लगने के बाद महिला मरीज की हालत बिगड़ गई। इसके बाद महिला के परिजनों ने सीएमओ से पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद सीएमओ ने मामले की जांच शुरू कराई है। बरेली के बिशारतगंज कस्बा निवासी जयपाल पुत्र लालमन ने सीएमओ को दी शिकायत में बताया कि झोलाछाप चिकित्सक के गलत उपचार से उसकी पत्नी की हालत खराब हो गई। पीड़ित ने बताया उसकी पत्नी के गुर्दों में पथरी है जिसका इलाज पिछले कुछ दिनों से थाना बिनावर क्षेत्र के गांव नाई के एक डॉक्टर के यहां चल रहा था。

आरोप आरोप है कि झोलाछाप ने बिना जांच के लगातार इंजेक्शन और दवाएं दीं। इसके बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। पीड़ित का कहना है क...