बदायूं, सितम्बर 22 -- Badaun News: झोपड़ी में आग लगाने के बाद शिकायत करने पर जान से मारने और गांव से निकालने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आग में सामान और पशु जलने का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के भकोड़ा गांव का है। यहां के रहने वाले रिसाल पुत्र मैकू लाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 24 दिसंबर 2025 की रात करीब नौ बजे उसकी झोपड़ी में आग लग गई थी। उस समय वह और उसकी पत्नी झोपड़ी में सो रहे थे। आग की लपटें देखकर उसने शोर मचाया और मोहल्ले के लोगों की मदद से आग बुझाई। आग में चार क्विंटल गेहूं, बक्से में रखे कपड़े और 10 हजार रुपये नगद समेत घरेलू सामान जल गया। गाय की बछिया और तीन वर्ष के भैंस के पड्डे की भी आग में झुलसने के बाद इलाज के दौरान ...