बदायूं, नवम्बर 17 -- Badaun News: मिर्गी रोगियों का जीवन सामान्य करने के लिए झाड़ फूंक से बचना चाहिए। झाड़ फूंक न कराकर सीधे तौर पर समय से इलाज कराएं, ताकि मिर्गी रोगी सामान्य जिंदगी जी सकें। यह बात जिला अस्पताल पहुंचने वाले मिर्गी रोगियों के तीमारदारों को विशेषज्ञ बता रहे हैं। इधर, मिर्गी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मिर्गी दिवस सरकारी अस्पतालों में मनाए जाने की तैयारी कर ली है, ताकि अंधविश्वास में उलझे लोगों को सही जानकारी देकर उनको जागरूक किया जा सके। शहर से लेकर देहात तक बड़ी संख्या में मिर्गी रोगी मिलते हैं। मिर्गी कोई गंभीर बीमारी नहीं है इसका सामान्य उपचार है, इसके बाद भी तमाम लोग समाज में फैली भ्रांतियां या फिर अंधविश्वास में उलझकर झाड़ फूंक कराते रहते हैं। इससे मरीज की हालत और बिगड़ जाती ह...