बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: यूपी डास्प की नमामि गंगे जैविक खेती (ईओएफसी) योजना के तहत गठित समूहों के सदस्यों के लिए उसावां ब्लॉक परिसर में तृतीय वर्ष का एक दिवसीय जैविक किसान मेला एवं गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को जैविक खेती के तौर-तरीकों, फसल सुरक्षा और मृदा स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। जिला परियोजना समन्वयक डॉ. विवेक गौरव ने रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव बताते हुए किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने जैविक खेती की विधियों, चुनौतियों और उनके समाधान के साथ सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक डॉ. पीके वर्मा ने जैविक तरीके से फसल में पोषक तत्वों के प्रबंधन के बारे में बताया।सहायक कृषि विकास अधिकारी डॉ. महेश पाल सिंह ने दीमक और फफूंदजनित रोगों की रोकथाम के उपाय बताए। नमामि गंगे के जिला...