बदायूं, जुलाई 28 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश सिंह पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अवनीश राय को दिया। ज्ञापन में शहर में जेल तिराहे से लेकर लालपुल तक फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है। महासभा का आरोप है कि इस सड़क पर दो मस्जिदें भी बनी हुई हैं। डीएम ने नोटिस भेजकर जवाब मांगने की बात कही। पदाधिकारी सोमवार दोपहर करीब 1 बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर पहले मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद डीएम से मुलाकात की। बताया शहर से दिल्ली-मथुरा जाने वाले हाईवे पर लालपुल के पास एक मस्जिद का निर्माण कर लिया गया है। ज्ञापन में कहा, जन सूचना अधिकार के तहत पीडब्ल्यूडी से मांगी गई जानकारी में भी यह मस्जिद सड़क के दायरे के भीतर पाई गई है। इसके ...