Badaun News: जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, बाइकें छोड़ भागे जुआरी
बदायूं, सितम्बर 10 -- Badaun News: थाना क्षेत्र के गांव तर्कपरोली में लंबे समय से चल रहे जुआ के फड़ पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही जुआरी अपनी बाइकों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से बाइकों को बरामद कर उनको लावारिस में दाखिल कर जुआरियों की तलाश शुरू की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जुआ खिलाने वालों के होश उड़ गए हैं। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव तर्कपरौली में बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। पुलिस अधिकारियों तक यह बात पहुंची तो बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव तक के पास भी जानकारी पहुंच गई। सीओ बिसौली ने गोपनीय तरीके से छापा मारकर कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए। एसओ कपिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर छापा मारा तो वहां पहले ही जुआरी अपनी बाइकों को छोड़कर भाग गए। पुलिस सभी बाइकों को लेकर थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.