Badaun News: जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में योगाभ्यास
बदायूं, अक्टूबर 21 -- Badaun News: उझानी। विद्यार्थियों को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य हरेंद्र आर्य ने विद्यार्थियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा जीवन में योग के महत्त्व से परिचित कराया। योगाचार्य हरेंद्र आर्य ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और विचारों को संतुलित रखने की प्रभावशाली पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक सक्रियता, मानसिक एकाग्रता और आत्मानुशासन विकसित करने में सहायता मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अध्यक्ष प्रदीप गोयल, डायरेक्टर शुभम गोयल तथा विद्यालय प्रधानाध्यापक पुष्पराज सुदर्शन कौशिक , विनीता, रुचि, धीरज आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.