बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को 24 केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न हुई। प्रशासन द्वारा परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। प्रवेश के दौरान मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों एवं परीक्षा से संबंधित कर्मचारियों ने एक-एक अभ्यर्थी की सघन तलाशी ली, इसके बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया। दोनों पालियों में कुल 14,512 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा दी एवं 5,120 ने परीक्षा छोड़ दी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)2026 के लिये शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, डीपॉल स्कूल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, गिंदो देवी...