बदायूं, अक्टूबर 25 -- Badaun News: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत छूटे हुये एवं नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिये शनिवार जिले के 2,859 मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किये गये। शहर में सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी ने मतदान केंद्र पशु चिकित्सालय के बूथ पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची का निरीक्षण किया विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर में बीएलओ ने मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने के लिये फार्म-6, संशोधन कराने के लिये फार्म आठ भरवाये। विशेष कैंप में दोपहर बाद उसावां, दातागंज, सहसवान में भीड़ देखने को मिली। कैंप में ज्यादातर युवाओं ने नय मत बनवाने को फार्म भरा। यह भी पढ़ें- Balia News: फार्म छह भरने को आगे आए लोग, डिलीट भी कराया वहीं तमाम लोगों ने वोटर लिस्ट में दर्ज गलतियों के सुधार के लिये फार्म...