Badaun News: जिले में प्रसव के दौरान एक और जच्चा-बच्चा की मौत
बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। जिले में जच्चा-बच्चा की मौत का सिलिसल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदायूं और सहसवान के बाद बिल्सी में जच्चा बच्चा की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव नागर झूना निवासी 23 वर्षीय गर्भवती महिला और उसके नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिल्सी के दो निजी अस्पताल में उपचार कराया था। महिला की हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।गांव निवासी धर्मवीर की पत्नी शिवानी को प्रसव पीड़ा होने पर उसे बिल्सी नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि करीब 12 घंटे तक उपचार के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक बताते हुए उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे दूसरे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.