Badaun News: जिले में धनतेरस पर जमकर धनवर्षा, कारोबार 280 करोड़ पार गया
बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: धनतेरस पर जिले के बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। सुबह की पहली किरण के साथ ही शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। धनतेरस पर्व पर बढ़िया कारोबार होने से व्यापारियों के चेहरे खिल गये हैं। इस बार जिले का 280 करोड़ पार निकल गया। इसमें वाहनों की बिक्री से लेकर सर्राफा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक एवं अन्य कारोबार शामिल है। धनतेरस पर्व पर सुबह से ही जिले का बाजार खरीददारी को निकले लोगों से गुलजार हो उठा था। शहर के मुख्य बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। सर्राफा एवं बर्तन बाजार में काफी भीड़ थी। सर्राफा शोरूम पर लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की खरीददारी की। सोना महंगा होने के चलते ग्राहकों के बीच हल्के डिजायन के आभूषणों की ज्यादा मांग देखी गयी। धनतेरस पर्व पर शहरियों के अलवाव ग्रामीण क्षेत्र के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.