Badaun News: जिले भर में बत्ती गुल, अंधेरे में डूबे शहर और गांव
बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। बिजली ठप होने से जहां कुटीर उद्योग बंद रहे तो शाम ढलते ही शहर और गांव अंधेरे में डूब गए। लंबी कटौती के चलते इंवर्टर भी ठप हुए तो इलेक्ट्रानिक उपकरण पूरी तरह से बंद पड़े रहे। मोबाइल चार्जिंग के लिए भी लोग जद्दोजहद करते रहे। इधर, बिजली न आने की वजह से लोग पेयजल संकट से भी जूझते रहे। शहर में ओवरहेड टैंकों को भरने के लिए नलकूप संचालित नहीं हो पाए तो गांव में भी टंकी के पानी की सप्लाई न हो सकी। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई तेज बरसात की वजह से शुक्रवार शाम सात बजे से शहर की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई तो ग्रामीण क्षेत्र में रात आठ बजे से बिजली की सप्लाई बंद की गई। तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश होने की वजह से विद्युत व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.