बदायूं, अगस्त 31 -- Badaun News: सहसवान। क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विजिलेंस और पॉवर कॉरपोरेशन की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कटिया डालकर बिजली चला रहे 20 लोगों को पकड़ा। कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। रविवार को क्षेत्र में कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी की गई। सहसवान क्षेत्र के एसडीओ जयप्रकाश ने बताया कि विद्युत चोरी की रोकथाम और राजस्व क्षति को रोकने के उद्देश्य से विजिलेंस और विघुत निगम की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इसके तहत नगर क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ एक बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया。

अभियान के दौरान पकड़े गए आरोपी अभियान के दौरान बिजली चोरी के कुल 20 मामले मौके पर पकड़े गए। इनमें से 17 लोगों की ओर से बिजली की व्यावसा...